आज से Ola Electric स्कूटर की बिक्री शुरू
Ola ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 की बिक्री आज यानी 8 सितंबर से शुरू कर दी है. S1 स्कूटर की बिक्री शुरू करने के लिए 8 सितंबर का दिन इसलिए चुना गया है क्योंकि ये दिन World EV Day की पूर्व संध्या के साथ मेल खाता है
Ola Electric ने अपने Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को पिछले महीने भारतीय बाजार में लॉन्च किया था, जिसके बाद से इसकी बिक्री शुरू होने का इंतजार किया जा रहा था. कंपनी अपने Ola S1 और Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटरों की 8 सितंबर 2021 यानी आज से ऑनलाइन बिक्री शुरू करने जा रही है.S1 वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये है, जबकि S1 Pro वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,29,999 रुपये है. Ola Electric के मुताबिक स्कूटर की डिलीवरी अक्टूबर 2021 से शुरू होगी. इसी महीने से कंपनी टेस्ट राइड भी देगी. टेस्ट राइड के बाद ऑर्डर कैंसल करने का ऑप्शन भी है, बशर्ते स्कूटर को ओला फैक्ट्री से डिलीवरी के लिए शिप नहीं किया गया हो.
Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर का S1 वेरिएंट एक बार फुल चार्ज करने पर 121 किलोमीटर का रेंज देता है. जबकि S1 Pro वेरिएंट सिंगल चार्ज करने पर 181 किलोमीटर चलता है. S1 वैरिएंट 3.6 सेकेंड में 0-40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ता है, जबकि S1 Pro वेरिएंट 3 सेकेंड में 0-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ता है.

0 टिप्पणियाँ
thanks for the message