Ad Code

IPL 2021 MI vs KKR || मुंबई इंडियंस की हार

 

IPL 2021 MI vs KKR  मुंबई इंडियंस की  हार

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने एकतरफा मुकाबले में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया और इसके साथ ही प्वॉइंट टेबल में टॉप-4 में एंट्री की और मुंबई इंडियंस टीम सातवें पायदान पर फिसल गई है केकेआर की टीम ने आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में अभी तक जबर्दस्त खेल दिखाते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की, जबकि मुंबई इंडियंस की पिछले एक सप्ताह में यह दूसरी हार है IPL 2021 के प्वॉइंट टेबल में गुरुवार के मैच के बाद बड़ा उलटफेर हुआ है 

img credit : www.cricketcountry.com

मुंबई इंडियंस की  हार

टॉस केकेआर ने जीता और मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।  रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक ने मिलकर मुंबई इंडियंस को शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 9.1 ओवर में 78 रन जोड़ डाले। रोहित 33 रन बनाकर सुनील नरेन का शिकार बने इसके बाद मुंबई इंडियंस लगातार अंतराल पर विकेट गंवाता गया और टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 155 रन ही बना पाई।जवाब में केकेआर की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और 40 रनों पर टीम ने पहला विकेट गंवा दिया। शुभमन गिल 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अपना महज दूसरा आईपीएल मैच खेल रहे वेंकटेश अय्यर ने राहुल त्रिपाठी के साथ मिलकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। दोनों ने मिलक 11.3 ओवर में स्कोर 128 रनों तक पहुंचा दिया। अय्यर 53 रन बनाकर आउट हुए, जबकि राहुल 42 गेंद पर 74 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। केकेआर ने तीन विकेट गंवाकर 15.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस की ओर से जसप्रीत बुमराह ने ही तीनों विकेट अपने नाम किए।
टीममैच खेलजीतेहारेटाईनो रिजल्टरनरेटप्वॉइंट्स
दिल्ली कैपिटल्स97200+0.61314
चेन्नई सुपरकिंग्स86200+1.22312
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर85300-0.70610
कोलकाता नाइट राइडर्स94500+0.36310
राजस्थान रॉयल्स84400-0.1548
मुंबई इंडियंस94500-0.3108
पंजाब किंग्स93600-0.3456
सनराइजर्स हैदराबाद81700-0.6892

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu